फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Worship on Ganga Dussehra, sherbet distributed

Auraiya News: गंगा दशहरा पर पूजन-अर्चन, बांटा गया शर्बत

Sun, 16 Jun 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Worship on Ganga Dussehra, sherbet distributed
औरैया। गंगा दशहरा का पर्व जनपद भर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी और पंचनद पर स्नान किया। इसके बाद भगवान शिव की पूजा अर्चना भी की। इधर शहर में कई स्थानों पर शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह से ही यमुना तट पर नदी में स्नान करने वालों की भीड़ रही तो वहीं पांच नदियों के संगम स्थल पंचनद भी श्रद्धालु पहुंचे। जहां स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पास ही स्थित मंदिर में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इधर शहर में समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने गंगा दशहरा के मौके पर सुभाष चौराहा पर शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने राहगीरों को शर्बत वितरण कर किया। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि प्राचीन मान्यता के अनुसार राजा भगीरथ की कठोर तपस्या के फल स्वरुप मां गंगा जयेष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। इसलिए दशमी का दिन गंगा दशहरा महापर्व के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तेज बहादुर वर्मा, अनूूप विश्नोई, सखी ग्रुप की अध्यक्ष एकता गुप्ता, प्रभारी बबिता गुप्ता, कुमकुम वर्मा, निधि सक्सेना, कंचन गुप्ता, राकेश गुप्ता, मनीष पुरवार (हीरू), कपिल गुप्ता, आदित्य पोरवाल, मोहित लक्ष्यकार आदि मौजूद रहे।

------------------------------
धूमधाम से मनाया गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर्व
फोटो-16एयूआरपी 03- हवन पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक
औरैया। दिबियापुर कस्बा के रामगढ़ रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ (आश्रम) में गायत्री जयंती पर्व पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें दो पालियों में 50 से अधिक लोगों ने आहुतियां डाली। जायंट्स सहेली दिबियापुर ने शर्बत वितरण का कार्यक्रम किया।अंत में सभी ने भंडारे में जमकर प्रसाद छका। यज्ञ कार्यक्रम जिला समन्वयक डॉ. हरी बाबू गुप्ता ने कराया। विश्वनाथ गुप्ता, पंकज शर्मा, जीके गुप्ता, भानु प्रकाश शर्मा, यतेंद्र यादव, अलकेश कुमार, हरिओम यादव आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। जिला समन्वयक डॉ. हरी बाबू गुप्ता ने बताया कि गायत्री परिवार शाखा दिबियापुर के अतिरिक्त औरैया, बिधूना, अछल्दा, अजीतमल, बूढादाना, कुदरकोट, उमरी, नवीमोहन, फफूंद के कार्यकर्ताओं ने गायत्री जयंती पर्व यज्ञ कर धूमधाम से मनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed