फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Work to clean Yamuna started with Rs 42 crore budget

Auraiya News: 42 करोड़ बजट से यमुना को स्वच्छ करने का काम शुरू

Sat, 17 Feb 2024 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Work to clean Yamuna started with Rs 42 crore budget
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर से प्रतिदिन निकलने वाले दूषित पानी को यमुना में जाने से रोकने के लिए प्रस्तावित 42 करोड़ की योजना को धरातल पर उतारे जाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था जल निगम की सी एंड डीएस के अधिकारियों ने पालिका चेयरमैन व पालिका कर्मचारियों के साथ चिह्नित जमीन की नापजोख की।
ऐसे में अब जल्द ही योजना पर काम शुरू होने की संभावनाएं दिखाई देने लगी हैं। इस योजना के परवान चढ़ने से शहर के गंदे पाने यमुना में गिरने की समस्या निदान के साथ-साथ शहर के जलभराव की समस्या भी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिक्षेत्र में लगभग 40 साल पहले डाली गई अंडरग्राउंड सीवर लाइन के चोक होने के बाद फिर से सीवरेज की गंभीर समस्या खड़ी है। वहीं शहर से प्रतिदिन निकलने वाला गंदा पानी दो नालों के माध्यम से यमुना में गिरकर उसे दूषित कर रहा है। इससे यमुना का पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर शासन स्तर से 42 करोड़ की योजना को धरातल पर उतारे जाने को कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जालौन रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाने को लेकर चिह्नित जमीन की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों, नगर पालिका चेयरमैन अनूप गुप्ता के अलावा पालिका कर्मचारियों ने नापजोख की। इससे जल्द ही एसटीपी प्लांट बनाए जाने की दिशा में काम शुरू होने की संभावना दिखाई देने लगी है।
बता दें कि योजना के तहत शहर के सभी नालों जिसमें दयापुर से ईदगाह के रास्ते व जालौन रोड से होकर यमुना तक पहुंचाने वाले दोनों नालों को पहले एक पंपिंग स्टेशन तक ले जाया जाएगा। जहां दोनों नालों के पानी को एकत्रित किया जाएगा। वहां से फिर उक्त दूषित पानी को एसटीपी के लिए छोड़ा जाएगा। जहां एसटीपी में पानी को शुद्ध किया जाएगा।
वहीं इस योजना से शहर की सबसे गंभीर जल निकासी की समस्या का भी समाधान होता दिखाई दे रहा है, क्योंकि बारिश का पानी भी इसी तरह से नालों के माध्यम से जब एसटीपी तक पहुंचेगा तो इससे शहर की जल भराव की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए जरूरत के मुताबिक डेढ़ हेक्टेयर की जमीन चिह्नित की गई है।

बोले जिम्मेदार----

एसटीपी के लिए जालौन रोड पर जरूरत के मुताबिक जगह की नापजोख कर ली गई है। इसके बनने से शहर से निकलने वाले गंदे पानी को यमुना में पहुंचने से बचाया जा सकेगा। साथ ही इससे जलभराव की समस्या भी काफी हद तक दूर होने की संभावना है।
-अनूप गुप्ता, चेयरमैन नगर पालिका परिषद, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed