फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Work in government offices stalled

सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप

Fri, 31 Aug 2018 12:19 AM IST
सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप
सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप Updated Fri, 31 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Work in government offices stalled
- पेंशन योजना एनपीएस का पुतला जलाते अजीतमल के कर्मचारी। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
औरैया। कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों का दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। विकास भवन में कर्मचारियों ने सरकार को समय आने पर उन्हें माकूल जवाब देने की बात कही। कार्य बहिष्कार के दौरान शिक्षकों से होने वाले प्रशिक्षण में न जाने का आह्वान किया गया।
जिला मुख्यालय ककोर विकास भवन परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शिक्षकों से कार्य बहिष्कार के दौरान किसी भी प्रशिक्षण में शामिल न होने की अपील की। जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने कहा कि प्रशासन कोई कार्रवाई करता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संगठन उठाएगा। संचालक अमित शुक्ल ने कहा कि वादा खिलाफी अब नहीं चलेगी। मंच के अध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि यदि अभी सरकार मांगे नही मानती है तो आठ अक्तूबर को लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन होगा। समस्या का हल न निकला तो 25 अक्टूबर से तीन दिवसीय हड़ताल होगी। मंच के संयोजक सुरेश कुमार पांडेय ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर श्रीमती प्रियंका, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री ओम चतुर्वेदी, बुधिपाल यादव, मीडिया प्रभारी निर्मल पांडेय, अखिलेश दीक्षित, प्रमोद अवस्थी, राहुल त्रिवेदी, उत्तम कुमार शुक्ला आदि शिक्षक तथा कर्मचारियों ने विचार रखे।
विज्ञापन



हड़ताल से लौटे फरियादी
औरैया। हड़ताल का असर गुरुवार को स्पष्ट असर दिखाई दिया। सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मिहौली जोगीपुर निवासी बुजुर्ग महिला लड़ैती देवी पत्नी बरनाम सिंह ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसने अपनी पेंशन बनवाई थी, मिल भी रही है, लेकिन कुछ महीनों से उसकी पेंशन बंद हो गई है। वह जानकारी करने कार्यालय आई थी। हड़ताल होने की बात कह उसे लौटा दिया गया। इसी गांव की लौंग श्री पति भूरे सिंह ने बताया कि उसे वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी, वह भी बंद चल रही है। चलने में परेशानी होती है, हड़ताल के चलते  उसे जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें मिले पुरानी पेंशन, नहीं तो नेताओं की समाप्त हो
बिधूना (औरैया)। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले सभी कर्मचारी व शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर तहसील परिसर में 12 बजेे तीन बजे तक गुरुवार को दूसरे दिन धरना प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ने कहा कि नेता लोग एक नहीं दो नहीं तीन तीन पेंशन ले रहें हैं। कर्मचारी को नई पेंशन क्यों थोपी जा रही है। शिक्षक नेता संजय सिंह सेंगर, प्रमोद भास्कर, धीरेंद्र सिंह, अमर सिंह, अश्वनी शाक्य, अजय चौहान, अमर सिंह, मनोज पोरवाल, वीरपाल यादव, सुचित राठौर, आरके, प्रेमचंद्र दुबे, प्रिंकल दुबे, अरविंद गुप्ता, दीपक भदौरिया, नेहा यादव, अनीता, एकता यादव, दिव्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।


मांगे न मानीं तो 2019 में सिखाएंगे सबक
अजीतमल (औरैया)। तहसील अजीतमल में ग्राम विकास संघ के अध्यक्ष अरविंद कटियार की अगुवाई में दूसरे दिन के प्रदर्शन का संचालन ब्लॉक मंत्री विक्रम दत्त ने किया। ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि मांगें न मानीं गईं तो 2019 में सरकार को सबक सिखाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे, अरविंद राजपूत ने कहा कि कर्मचारियों को इस बार उस पार्टी को वोट करना है जो पुरानी पेंशन दिलाए। जल निगम के सुरेश चंद्र यादव ने कहा कि अब कर्मचारियों को अपनी एकता का परिचय देना है। पीयूष गौतम, ओमेंद्र चौहान, अरुण दीक्षित, कोमल सिंह, शैलेंद्र सिंह, भानु प्रताप, बलराम, दिव्या मिश्रा, अचैना चौधरी, मीना सेंगर, शैलेश गुप्ता, मनीश, गुरुदेव, गोवर्धन आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed