फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women scolded Aseem Arun regarding unpaved road

Auraiya News: कच्ची सड़क को लेकर असीम अरुण को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी

Fri, 12 Apr 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 12 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women scolded Aseem Arun regarding unpaved road
बेला (औरैया)। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री शुक्रवार को कन्नौज से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में चौपाल करने पहुंचे थे। वह कुछ बोल पाते इससे पहले ही कुछ महिलाओं ने चिल्लाते हुए गांव की कच्ची सड़क को लेकर नाराजगी जताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मंत्री की सभा में किरकिरी होती देख भाजपा नेता रिया शाक्य ने मोर्चा संभाला। उन्होंने महिलाओं को पहले समझाया। इसके बाद जनसभा में उनकी समस्या सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया। गांव सिरयावा में कच्ची सड़क को लेकर कुछ महिलाओं ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से नाराजगी जताई।
विज्ञापन


पहले जहां घर-घर जाकर मंत्री ने लोगों से चौपाल में आने के लिए कहा। वहीं संबोधन के दौरान महिलाओं ने खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। महिलाएं चिल्लाते हुए कह रही थीं कि मंत्री जी तमाम दावे कर रहे हैं। पांच साल सांसद बने रहे लेकिन गांव की कच्ची सड़क पक्की नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोलीं, कच्ची सड़क विकास के दावों की पोल खोल रही है। नाराजगी जता रहीं महिलाओं के आगे मंत्री असीम अरुण चुप हो गए। इस पर भाजपा नेत्री रिया शाक्य ने मोर्चा संभाला। माइक से बोलते हुए महिलाओं से कहा कि नाराजगी जताना आपका अधिकार है।


आए हुए अतिथि के साथ क्या ऐसा व्यवहार किया जाता है? आप अपनी समस्या रखिए सुना जाएगा। बोलीं, अतिथि को बोलने का मौका दें। आपकी बेटी हूं आप मार भी सकते हैं। नाराजगी जता रहीं महिलाओं को करीब लाते हुए रिया शाक्य उन्हें चौपाल में ले गईं। इसके बाद मामला शांत हुआ। मामले को लेकर वायरल हुए वीडियो से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed