{"_id":"653023bec7347ec121064c87","slug":"women-got-the-best-position-since-vedic-period-do-not-consider-yourself-weak-auraiya-news-c-211-1-aur1003-4220-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वैदिक काल से महिलाओं को मिला श्रेष्ठ स्थान, स्वयं को कमजोर न समझें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वैदिक काल से महिलाओं को मिला श्रेष्ठ स्थान, स्वयं को कमजोर न समझें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले में मिशन शक्ति 4.0 के तहत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को अयाना क्षेत्र के रोशंगपुर में अयाना पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया। थाना प्रभारी ने कहा कि महिलाओं को वैदिक काल से ही श्रेष्ठ स्थान दिया गया है। आप स्वयं को कतई कमजोर न समझें।
रोशंगपुर में आयोजित रामलीला में मंगलवार रात थाना प्रभारी के विशेष आग्रह पर कलाकारों ने महिला सशक्तिकरण को लेकर एक नाटक आयोजित किया। जिसमें अपराधों पर महिलाओं के चुप रहने के दुष्परिणाम को दर्शाया। साथ ही नौ कन्याओं को नौ देवियों के स्वरूप में तैयार कर महिलाओं के विशेष स्थान की जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को स्वयं भगवान ने विशेष स्थान दिया है। हमारी देवियों की पौराणिक कहानियां महिलाओं को सशक्त होने का पाठ पढ़ातीं हैं। वर्तमान समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों से कंधों से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहीं हैं। मगर महिलाएं आज भी अपने साथ हो रहे अपराधों के प्रति चुपचाप रहकर उसे सहन कर लेती हैं। जिससे दुष्परिणाम स्वरूप अपनी जान तक गवा देतीं हैं। पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।
विज्ञापन
बुधवार को थाना प्रभारी ने कटघरा में अस्थाई टेंट लगाकर वहां रह रहे फफूंद के मजदूरों के बच्चों को मिठाइयां व गुब्बारे भेंट कर उनकी माताओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी
बिधूना।
महिला सुरक्षा विशेष दल प्रभारी सुनीता सिंह व सदस्य डिंपल ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जागरूक किया। जिसमें महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं / छात्राओं एवं महिलाओं को पुलिस द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर- 1090, 1076, 1098, 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 181, यूपी 112, 102, 108, आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर उक्त नंबर या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया। (संवाद)
सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के लिए निकाली रैली
सहार। कस्बे में मिशन शक्ति के तहत जन चेतना रैली का आयोजन किया गया इस रैली में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु रैली निकाली गई। जिसमें खंड विकास अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में प्रमुख रूप से सहायक खंड विकास अधिकारी महेश, सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत विजय, रविंद्र यादव पिंकी, सपना, रेनू, कुसुमलता, सीमा आदि मौजूद रहे। (संवाद)