फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   women found hanged

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला फांसी पर लटकी मिली, हत्या का आरोप

Tue, 27 Jul 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
women found hanged
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड स्थित घर पर महिला का शव फंदे पर लटका मिला। ससुरालियों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दिबियापुर रोड निवासी गौरी मिश्रा (29) पत्नी अनुज मिश्रा का शव कमरे में पंखे से चुनरी के सहारे लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर मृतका का भाई दिलीप त्रिवेदी निवासी मंगलपुर कानपुर देहात मौके पर पहुंचा। उसने बहन की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि बहन के ससुराली दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर उन्होंने बहन की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। वहीं ससुरालियों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय पति अनुज गल्ला मंडी स्थित आढ़त पर गया था। शाम को जब वह घर लौटा तो पत्नी फांसी पर लटकी मिली। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि घटना की जानकारी पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी सैंपल लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed