फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman's death, in-laws accused of poisoning her

Auraiya News: महिला की माैत, ससुरालीजनों पर जहर देने का आरोप

Fri, 17 Jan 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman's death, in-laws accused of poisoning her
मुरादगंज। भीखेपुर बाजार निवासी एक महिला ने गुरुवार रात जहर पी लिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। शुक्रवार तड़के महिला ने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। भीखेपुर निवासी दिलीप कुमार की शादी 12 साल पहले अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला भजू निवासी सज्जन सिंह की पुत्री रूबी (30) के साथ हुई थी। दिलीप ने पुलिस को बताया कि रूबी बीमारी के चलते पिछले काफी दिनों से परेशान थी। गुरुवार रात आठ बजे करीब उसने जहर पी लिया।
विज्ञापन

कमरे में बेसुध पड़ा देख वह रूबी को लेकर अजीतमल स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा।
सुबह पांच बजे रूबी ने दम तोड़ दिया। वह शव लेकर गांव पहुंचा। उधर, जानकारी पर अछल्दा के नगला भजू निवासी रूबी के मायके पक्ष के लोग पहुंचे। ससुरालीजनों पर रूबी की हत्या करने का आरोप लगाने लगे। मां आशा देवी ने दामाद पर जहर देकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। अजीतमल कोतवाल राजकुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed