फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman's body found in toilet, accused of murder

Auraiya News: शौचालय में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Fri, 10 Mar 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 10 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in toilet, accused of murder
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कखावतू स्थित कांशीराम काॅलोनी में गुरुवार देर रात एक महिला का शव शौचालय में िममिला। घर पर दूध देने पहुंची पड़ोसी महिला ने घटना की जानकारी मृतका की मां को दी। परिजनों ने
विज्ञापन

पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
कांशीराम काॅलोनी के ब्लॉक नंबर-15 में सरिता (30) पत्नी श्रवण कुमार रहती थीं। पास की काॅलोनी में उसकी मां कुसमा देवी भी रहती हैं। गुरुवार रात साढ़े 10 बजे के करीब पड़ोस में रहने वाली एक महिला सरिता के घर दूध देने पहुंची तो दरवाजे खुले थे। मगर आवाज देने के बाद भी सरिता नजर नहीं आई। इसी बीच उसकी नजर शौचालय पर पड़ी तो देखा कि भीतर सरिता का शव पड़ा है। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शौचालय से खून से लथपथ शव को बाहर निकाला।. मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। मृतका की मां ने बताया कि दामाद श्रवण अक्सर बेटी को मारता पीटता था। चार दिन पहले ही होली पर घर आया था। मां ने श्रवण पर ही बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पति नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed