फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman's body found hanging, accused of murder

Auraiya News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Thu, 20 Apr 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 20 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, accused of murder
अछल्दा। कस्बे के ब्लॉक चौराहे पर रहने वाली एक महिला का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद से पति व सास मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी। भाई ने मारपीट कर बहन की हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ब्लॉक चौराहा निवासी विनय की पत्नी रूबी(30) का शव गुरुवार शाम आठ बजे के करीब घर के अंदर कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। बच्चों के रोने की आवाज सुन पड़ोसी अंदर पहुंचे तो घर पर कोई नहीं थी। इस पर पड़ोसियों ने मृतका के मायके महाजीत का नगला, चौकी राजा के बाग इटावा में भाई सूरज को सूचना दी। भाई के मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी। भाई ने पुलिस को बताया कि शाम सात बजे के करीब पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी थी। जब वह बहन के घर आया तो रूबी का शव फंदे पर लटका मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान है। भाई ने मारपीट कर बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना के बाद से सास कृष्णा देवी व पति गायब मिले। मौके पर पुत्र शेरा(5) व बेटी अन्नू(8) रोते हुए मिले। मृतका की आठ वर्ष पहले शादी हुई थी। पति विनय फौज में तैनात है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि पति दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। मामले में हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed