फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman thrown out of house after saying triple talaq

Auraiya News: तीन तलाक बोल महिला को घर से निकाला

Sat, 27 Dec 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 27 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Woman thrown out of house after saying triple talaq
अजीतमल (औरैया)। फिरोजनगर की रहने वाली महिला ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर प्रताड़ित करने और तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामले में शौहर समेत 13 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला ने गर्भपात का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फिरोजनगर निवासी निशा खान ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके पिता की लगभग छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

भाइयों ने 19 फरवरी 2025 को कानपुर देहात के थाना मूसानगर के मोहल्ला चिपैटी अंबेडकर निवासी नौशाद खान पुत्र इस्लाम खान के साथ उसका निकाह कराया था। कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। 30 नवंबर को पति नौशाद ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी उसका अल्ट्रासाउंड कराने ले गए और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दो दिसंबर को फिर से पिटाई की गई तो उसने अपने भाइयों को जानकारी दी। इस पर शौहर ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शौहर नौशाद खान, जेठ लुकमान खान, इमरान खान, शमशाद खान, इरशाद खान, देवर दिलशाद खान, ससुर इस्लाम खान, जेठानी अजरा बेगम, हिना, रजिया, रुखसार बेगम व सन्नो पत्नी पप्पू निवासी घाटमपुर कानपुर देहात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके अलावा ननद यासमीन बेगम रिजवान निवासी हमीरपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed