{"_id":"6afca82edcb84c8a5a0edd46","slug":"accused-in-the-shooting-of-a-young-man-rejected-auraiya-news-c-211-1-aur1009-155030-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: युवक को गोली मारने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: युवक को गोली मारने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र में घर के गेट पर बुलाकर युवक पर जानलेवा फायरिंग करने के आरोपी को कोर्ट से राहत नहीं मिली। जिला एवं सत्र न्यायालय औरैया ने आरोपी निखिल की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
वादी मुकदमा यशपाल सिंह ने थाना दिबियापुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि 10 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे उनका बेटा शिवम सिंह घर के अंदर टहल रहा था। आरोप है कि निखिल निवासी इंद्रानगर भट्टा बस्ती, सोएब मंसूरी, राजकुमार यादव और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर आए।
आरोपियों ने घर के बाहर आकर गाली-गलौज की और गेट पर पत्थर फेंका। जैसे ही शिवम ने गेट खोलकर बाहर देखा, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। सोमवार को दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश मयंक चौहान ने आरोपी निखिल का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
हाईवे से बिजली के तार चोरी के आरोपी के जमानत पत्र स्वीकार
औरैया। अनंतराम ओवरब्रिज पर बिजली के तार चोरी करने के आरोपी कासिम उर्फ मुन्ना को अदालत से राहत मिली है। सत्र न्यायाधीश मयंक चौहान ने उसका जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी राकेश पाठक ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर दी थी। 26 अक्तूबर को रखरखाव टीम ने कासिम को ओवरब्रिज के पास तार चोरी करते पकड़ा था। टीम ने 15 किलोग्राम तार और तीन एमसीबी के साथ उसे पुलिस को सौंपा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 27 अक्तूबर को जेल भेजा था। बचाव पक्ष ने आरोपी को निर्दोष बताया और फर्जी बरामदगी का आरोप लगाया। अदालत ने पाया कि आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। कोर्ट ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र पर रिहाई का आदेश दिया। इतनी ही धनराशि की एक जमानत भी दाखिल करनी होगी। (संवाद)
-- --