फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman killed in motorcycle collision

बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत

Mon, 07 Nov 2016 10:31 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 07 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in motorcycle collision
अस्पताल में रोते-बिलखते मृतक महिला के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी से सैंफई रेफर किया गया। महिला की मौत की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 जालौन के माधौगढ़ निवासी युनिफ  पुत्र हिम्मत खां अपनी पत्नी सायरा बानोे(40) के साथ उसके मायके बाबरपुर शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। अजीतमल हाइवे पर स्थित चौधरी धर्मकांटा के पास सामने आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार यूनिफ व उसकी पत्नी सायरा बानो तथा दूसरी बाइक पर सवार वीरेंद्र व उसकी पत्नी बसंती देवी निवासी टढ़वा बिकू गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों ने गंभीर हालत में चारों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने सायरा बानो को मृत घोषित कर दिया। जबकि बसंती देवी को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। सूचना पर मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था
दोनों बाइकों पर सवार कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। मृत महिला की मौत सिर पर चोट लगने से हुई जबकि दूसरी महिला के भी सिर पर ही गंभीर चोट है। उसकी हालत चिंताजनक बनी है। अगर बाइक पर पीछे बैठी महिला हेलमेट लगाए होती तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed