फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman hanged herself due to domestic dispute, dies

Auraiya News: गृह कलेश के चलते फंदे पर झूली महिला, मौत

Mon, 18 Sep 2023 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself due to domestic dispute, dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के कोठीपुर में एक महिला ने गृह कलेश के चलते घर की ऊपरी मंजिल के बरामदे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाहर खेल रहे बच्चे अंदर पहुंचे तो मां को फंदे पर लटका देख शोर मचाया। पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मायके पक्ष ने बिना पोस्टमार्टम कराते हुए स्वेच्छा से अंतिम संस्कार करवाया। जिसे देखते हुए पुलिस वापस लौट गई।
थाना क्षेत्र के गांव कोठीपुर निवासी रामलाल उर्फ बबलू कठेरिया मजदूर कर परिवार का भरण पोषण करता। रविवार की सुबह वह रोजाना की तरह गांव में मजदूरी करने निकला। घर पर उसकी पत्नी रानी देवी (32) अकेली थी। दोपहर में घर की दूसरी मंजिल पर बने बरामदे में रानी ने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घर के बाहर खेल रहे बच्चे अंदर पहुंचे तो मां को देखकर शोर मचाया। पड़ोसी समेत पति रामलाल व ससुर राजेंद्र कठेरिया घर पहुंचे।
विज्ञापन

अजीतमल सीओ भरत पासवान और फफूंद थानाध्यक्ष विनोद कुमार फोरेंसिंक टीम के साथ पहुंचे। जानकारी पर मृतका के पिता राधेश्याम और भाई सरमन निवासी गांव जसू थाना रूरा कानपुर देहात भी परिजनों के साथ पहुंच गए। मृतका के ससुर राजेंद्र कठेरिया ने बताया कि पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मायके और ससुराल पक्ष ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिस पर पुलिस वापस लौट गई। सीओ अजीतमल भरत पासवान ने बताया कि गृह कलह के चलते महिला के आत्महत्या करने का मामला है। मायके और ससुराल पक्ष ने आपसी समझौता के तहत किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article