{"_id":"60d769f98ebc3e7ceb5a5f4d","slug":"woman-found-dead-under-mysterion-condition-auraiya-news-knp6366519130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर दहेज उत्पीडन के चलते हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर दहेज उत्पीडन के चलते हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। क्षेत्र के गांव ढिपारा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृतका के पति और ससुर को हिरासत में लिया है।
गांव निवासी पूजा (27) पत्नी संजीव शाक्य की शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। शनिवार सुबह मृतका का भाई कौशलेंद्र पुत्र भारत सिंह निवासी कबा परिजनों के साथ गांव ढिपारा पहुंचा। पुलिस को कौशलेंद्र ने बताया कि पूजा की शादी छह साल पहले संजीव के साथ की गई थी। बताया कि शादी के कुछ ही महीने बाद से ही पूजा के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे।
ससुराल वाले ढाई लाख रुपये मांग रहे थे। असमर्थता जताने पर बहन को आए दिन प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने के चलते ही पति और उसके ससुर बालिस्टर ने मिलकर बहन की हत्या की है। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने बताया कि मृतका के दो पुत्रियां कौशिकी (5) व नैंसी(2) हैं।