{"_id":"684c6ee5f053e6dc0b0c62c0","slug":"woman-falls-from-bike-while-trying-to-save-dog-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127329-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कुत्ते को बचाने में बाइक से गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कुत्ते को बचाने में बाइक से गिरी महिला, मौत
Sat, 14 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में विलाप करते परिजन।
- फोटो : सीएचसी में विलाप करते परिजन।
बिधूना (औरैया)। कानपुर-बिधूना मार्ग पर याकूबपुर नहर पुल के पास एक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने में बाइक बेकाबू हो गई।
हादसे में बाइक सवार महिला की गिरकर मौत हो गई। बाइक महिला का बेटा चला रहा था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। महिला डीएम आवास पर तैनात होमगार्ड की पत्नी थी।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी 45 वर्षीय किरन देवी पत्नी अमर सिंह अपने छोटे पुत्र दीपेंद्र के साथ बाइक से कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना के गांव अंगदपुर कमसिया अपने मायके गई थीं। वहां से दोनों बाइक से वापस आ रहे थे।
शुक्रवार सुबह कानपुर-बिधूना मार्ग पर याकूबपुर नहर पुल के समीप अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। इससे बाइक बेकाबू हो गई और किरन देवी सिर के बल नीचे जा गिरीं।
विज्ञापन
गंभीर चोट आने पर उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति अमर सिंह होमगार्ड हैं। वह मौजूदा समय में डीएम आवास पर डयूटी पर तैनात हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उनके परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।