{"_id":"64bc15bc618d43607c004e54","slug":"woman-dies-after-falling-from-roof-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-auraiya-news-c-211-1-aur1002-863-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध हालात में छत से गिरी महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध हालात में छत से गिरी महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहार (औरैया)। थाना क्षेत्र के पुर्वा दानशाह में शुक्रवार देर शाम को एक विवाहिता को संदिग्ध हालातों में परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
पुर्वा दानशाह निवासी पिंटू शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2014 में कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के भुगनियापुर निवासी आरती शर्मा (30) के साथ हुई थी। शुक्रवार देर शाम को वह छत पर टहल रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह आंगन में आ गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे लेकर सीएचसी सहार पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सीएचसी सहार के डॉ. शशांक सचान ने बताया कि आरती के चेहरे में चोट लगने की वजह से नाक और कान से खून आना बंद नहीं हो रहा था। बेटी की मौत की जानकारी पर शनिवार सुबह पहुंचे पिता बलवान दास पुलिस को फोन कर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि ससुरालीजनों ने बेटी को छत से फेंक कर मार दिया है। पुलिस ने मृतका के पति व देवर को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है। थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।