फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman consumed pesticide due to domestic quarrel and died

Auraiya News: घरेलू कलह में महिला ने खाया कीटनाशक, मौत

Thu, 17 Apr 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 17 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman consumed pesticide due to domestic quarrel and died
आशा देवी की फाइल फोटो। - फोटो : आशा देवी की फाइल फोटो।
अटसू। मदन सिंह का पुर्वा में एक महिला ने कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी अजीतमल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के पीछे घरेलू कलह वजह बताई जा रही है। बताते हैं कि खाना बनाने को लेकर मां-बेटे में विवाद हुआ था। कोतवाली क्षेत्र के गांव मदन सिंह का पुर्वा निवासी चंद्रभान गौतम की पत्नी आशा देवी व बेटा नीलू घर रहते थे। मंगलवार शाम आशा देवी और नीलू के बीच खाना बनाने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी।
नाराज आशा देवी (50) ने रात में कीटनाशक दवा खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आशा को बेहोशी की हालत में सीएचसी अजीतमल ले गए। सीएचसी में डाक्टर ने आशा को मृत घोषित कर दिया। परिजन बता रहे हैं कि छोटी सी बात को लेकर आशा इतना बड़ा कदम उठा लेंगी, उन्हें नहीं पता था।
विज्ञापन

डॉक्टर की सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक विकास त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे और घटना की जांच की। उपनिरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed