फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman burnt to death in fire

Auraiya News: आग से झुलसी महिला ने तोड़ा दम

Thu, 25 Dec 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 25 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt to death in fire
फोटो-29-गुलशन बानो का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर जिला कार्यालय में दीप मालिका सजाते भाजपाई। स्रोत स्वयं
कुदरकोट (औरैया)। आग से झुलसी महिला की पांचवें दिन उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। संतान न होने व शौहर के दूसरे निकाह की बात से परेशान होकर महिला ने 19 दिसंबर को आग लगा ली थी। बेहतर उपचार के लिए दो दिन पहले उसे सैफई से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुदरकोट निवासी राशिद का निकाह छह साल पहले कानपुर के शिवराजपुर निवासी गुलशन बानो के साथ हुआ था। उसके कोई संतान न होने से आए दिन ससुरालीजन ताने मारने लगे थे। पुलिस के अनुसार अभी हाल में ससुरालीजन राशिद का दूसरा निकाह करने की बात करने लगे थे। 19 दिसंबर को महिला ने इसका विरोध किया तो उसे पीट दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां महिला झुलसी मिली। पुलिस उसे एरवाकटरा स्थित सीएचसी ले गई। वहां से गंभीर हालत में महिला को रेफर कर दिया गया था। वहां दो दिन बाद हालत में सुधार न होने पर परिजन बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब नौ बजे उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दिल्ली में हो रही है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed