फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman beaten for 5 lakh and a car; FIR registered against nine, including husband.

Auraiya News: पांच लाख और कार के लिए महिला को पीटा, पति समेत नौ पर प्राथमिकी

Fri, 02 Oct 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten for 5 lakh and a car; FIR registered against nine, including husband.
दिबियापुर (औरैया)। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर पति समेत नौ ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ककोर बुजुर्ग निवासी अंजली शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15 फरवरी 2023 को अतुल कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराली पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर नौ मार्च 2025 को ससुरालियों ने उसे पीटा और जेवर छीनकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि नौ अगस्त को ससुराल पक्ष के लोग मायके पहुंचे। वहां उन्होंने कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया। विरोध पर गाली-गलौज करते हुए पीट दिया। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर बुधवार रात पुलिस ने आरोपी पति अतुल कुमार, जेठ राजेश शर्मा व राकेश शर्मा, जेठानी पारुल शर्मा व मिथलेश, सास प्रेमा देवी, यश शर्मा, भतीजे हर्षित शर्मा और भतीजी कुमकुम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की है। अपराध निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed