फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman attempted suicide due to scolding

फूफा की डांट से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास

Wed, 25 Sep 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman attempted suicide due to scolding
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर निवासी एक विवाहिता ने बच्चों से हुए विवाद के दौरान फूफा की डांट से क्षुब्ध होकर कमरे में खिड़की से रस्सी के सहारे आत्महत्या की कोशिश की। घटना के दौरान महिला की बुआ खेत से घर लौटी ही थी। जानकारी होते ही कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को रस्सी काटकर बचाया गया। बाद में परिजनों ने यूपी डायल 100 पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने महिला को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम तिलकपुर निवासी सोनी (32) पत्नी जीतू का मंगलवार की शाम लगभग चार बजे घर में मौजूद फूफा के छोटे-छोटे नातियों से गेंदा के पेड़ को उखाड़ने को लेकर झगड़ा हो गया। घटना के दौरान घर में महिला अकेली थी। इस बीच खेत से घर पहुंचे फूफा करन सिंह ने भतीजी को बच्चों से झगड़ते देख डांट दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर सोनी घर के अंदर कमरे में खिड़की के सहारे गले में फंदा बनाकर डाल दिया और झूल गई। तभी खेत से लौटी बुआ ऊषा देवी को बच्चों ने झगड़ा होने की जानकारी देते हुए महिला के कमरे के अंदर जाने की जानकारी दी। कमरे से अंदर सोनी को लटका देखकर वह जोर से चीखीं। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग भागकर कमरे में पहुंचे। तत्काल यूपी डायल 100 पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में महिला को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed