फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman accuses in-laws of harassing her

Auraiya News: महिला ने ससुरालीजन पर लगाया परेशान करने का आरोप

Sat, 14 Feb 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 14 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses in-laws of harassing her
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुरा में एक महिला की सुरक्षा और न्याय की गुहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन

पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। सीओ ने इसे संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
गांव राजपुरा निवासी राखी ने सीओ मनोज गंगवार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने बताया कि पति संजू ने 18 जनवरी को खेत पर फंदे से लटक कर जान दे दी। पति की मौत के बाद ससुरालजन जमीन को लेकर विवाद करने लगे। शुक्रवार को महिला ने सोशल मीडिया पर तीन वीडियो पोस्ट किए, जो अब तेजी से वायरल हो गए।
विज्ञापन

इसमें महिला रो-रोकर पुलिस से जान बचाने की गुहार लगा रही है। दूसरे वीडियो में एक युवक हाथ में बेल्ट लेकर आक्रामक अंदाज में घूमता नजर आ रहा है। तीसरे वीडियो में गाली-गलौज और अभद्रता की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने ससुरालीजन पर पीटने और उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed