{"_id":"68d823e9c6275e90840a0dd4","slug":"with-the-rain-the-drains-of-the-market-overflowed-water-filled-the-roads-auraiya-news-c-211-1-aur1006-132199-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश के साथ बाजार की उफनाई नालियां, सड़कों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश के साथ बाजार की उफनाई नालियां, सड़कों पर भरा पानी
Sun, 28 Sep 2025 02:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो-27एयूआरपी 28- बाजार की गली में भरे पानी के बीच से निकलता बाइक सवार। संवाद
औरैया/एरवाकटरा। उमस भरी गर्मी से जूझते आमजनों को शनिवार की दोपहर हुई बारिश ने कुछ हद तक राहत दी। सुबह धूप में तल्खी दिखी। दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव के बाद आसमान में काले बादल घुमड़े। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तो कुछ झामझाम बारिश कर निकल गए। एरवाकटरा कस्बा की बाजार में करीब 10 मिनट की बारिश से नालियां उफना गईं। सड़कों पर पानी बहने लगा। बाजार में शाम पांच बजे तक यही हालात रहे हालांकि किसी तरह नालियों के सहारे बारिश का पानी निकले के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
सुबह की शुरुआत आसमान में घने बादलों के साथ हुई। पूरे दिन बादल छाए रहें। वहीं, दोपहर बाद साढ़े तीन बजे के करीब तेज बारिश शुरू हुई। महज 10 मिनट तक हुई तेज बारिश के बीच बाजार की गलियों में पानी भर गया। यहां तक कि दुकानों के बाहर रखे सामान तक यह पानी पहुंचा। बाजार की गली में जलभराव से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। शाम पांच तक यह परेशानी बनी रही। इसके बाद नालियों के सहारे यह पानी निकला तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। उमरैन निवासी रामसेवक, सुभाष चंद्र, छुन्नू ने बताया कि जरा सी बारिश में बाजार की गलियों में जलभराव हो जाता है।