फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   With the Inspector present on the line, the investigation was handed over to the ASP.

Auraiya News: दरोगा के लाइनहाजिर होने के साथ एएसपी को सौंपी गई जांच

Sun, 13 Oct 2024 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
With the Inspector present on the line, the investigation was handed over to the ASP.
बिधूना। भाभी देवर के विवाद के दौरान भाजपा नेता के साथ हाथ धक्का देकर युवक को कोतवाली ले जाने के मामले में भाजपा नेताओं ने कोतवाली परिसर में तीन घंटे धरना दिया। पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला सूरजपुर गांव में कुंवर सिंह के पुत्र व पुत्रवधू में किसी बात को लेकर शुक्रवार रात को विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से वार्ता कर कुंवर सिंह के पुत्र को कोतवाली ले जाने लगी। तभी भाजपा के अनुशांगिक संगठन किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अभय सिंह मौके पर पहुंचे। कुंवर सिंह व उसके पुत्र व पुत्रवधू को समझकर मामला निपटाने की कोशिश की।
विज्ञापन

आरोप था कि दरोगा विनोद कुमार ने इसी बीच कुंवर सिंह के पुत्र का हाथ पकड़कर कोतवाली ले जाने लगे। तभी अभय सिंह ने रोकने की बात कही। इस पर दरोगा अभय सिंह को हाथ से धक्का देकर वहां से कुंवर सिंह के पुत्र को कोतवाली ले आए। भाजपा नेता को धक्का मारने के मामले की जानकारी कस्बा व क्षेत्र के लोगों को मिली तो भाजपा नेता के समर्थन में 60 से 70 लोगों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की निंदा की। दरोगा पर कार्रवाई किए जाने मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना सीओ भरत पासवान व कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने भाजपा नेताओं को समझाने का प्रयास किया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अभय सिंह के समर्थन में कोतवाली परिसर में धरना शुरू कर दिया। तीन घंटे धरने के बाद रात एक बजे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा कोतवाली पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर से फोन पर अभय सिंह की वार्ता कराई। दरोगा विनोद कुमार को लाइन हाजिर करने पर बात बनी। जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई।

तीन घंटे धरने के बाद दरोगा पर कार्रवाई होने पर भाजपा नेता अभय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने समर्थकों के साथ धरना खत्म किया और वापस लौट गए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। धरना खत्म हो गया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे आदि चेक करके मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed