फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wires broke, whistle blew, people worried due to power cut.

Auraiya News: टूटकर गिरे तार, सीटी फटी, बिजली कटौती से लोग परेशान

Sat, 13 Jul 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wires broke, whistle blew, people worried due to power cut.
औरैया। शनिवार सुबह फॉल्ट होने से तार टूटकर गिर गए, बिजली घर प्रथम की मशीनों में लगी सीटी फटने से पूरे शहर की आपूर्ति बाधित हो गई। लगभग छह घंटे की कटौती से पूरे शहर के लोगों को परेशानी हुई। पालिका की सप्लाई न होने से पीने के पानी का भी संकट गहराया। इस दौरान हल्की बारिश भी होती रही।
विज्ञापन


पिछले दो माह से बिगड़ी बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे मंडी समिति के पास फॉल्ट हुआ। जिसके चलते बिजली घर प्रथम में एक नंबर फीडर की मशीन में लगी सीटी फट गई। इससे पहले कि कर्मचारी कुछ कर पाते, तभी अन्य फीडरों की मशीनों में लगी दो सीटी और फट गईं, जिससे शहर की आपूर्ति बंद हो गई। लाइनमैनों ने आपूर्ति दुरुस्त करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान नगर पालिका के पंपों की पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

काफी समय तक बिजली न आने पर लोगों की भीड़ बिजली घर प्रथम पहुंची तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही जेई सुभाष चंद्र यादव बिजली घर पहुंचे और कर्मचारियों की टीम को फील्ड में तारों को जोड़ने के लिए रवाना किया। वहीं, कुछ लाइनमैनों के सहारे बिजली घरों में लगी मशीनों की फटने वाली सीटी को बदलने का काम शुरू कराया। लगभग 11 बजे तक सीटी बदलने का काम चला। उसके बाद एक-एक करके फीडरों की सप्लाई शुरू कराई गई। इस दौरान आवास विकास समेत कई स्थानों पर फॉल्ट हुए। दोपहर में आपूर्ति में सुधार होने पर अधिकारियों ने राहत महसूस की। उपभोक्ताओं ने बार-बार होने वाली बिजली कटौती को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह मशीनों में सीटी फटने व फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे लगभग 11 बजे ठीक कराकर सप्लाई शुरू करा दी गई थी। कुछ स्थानों पर बंदरों के तार तोड़ने से समस्या देखने को मिली थी। उसे भी ठीक करा दिया गया है। -सुभाष चंद्र यादव, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed