फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Winners of cluster level sports competition honored

Auraiya News: संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Mon, 14 Oct 2024 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Winners of cluster level sports competition honored
औरैया। सहार ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय ढरकन में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पीटीआई हरभूषण सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसआरजी सुनीत दत्त ने बताया कि बालक वर्ग प्राथमिक स्तर पर कबड्डी में पुरवा फकीरे, उच्च प्राथमिक स्तर पर कंपोजिट बर्रु फफूंद, बालिका वर्ग में प्राथमिक स्तर पर कंपोजिट विद्यालय ढरकन, उच्च प्राथमिक स्तर में कंपोजिट विद्यालय बर्रु फफूंद ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

सुलेख प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में कन्हैया गुलरिहा, दीपांशु ढरकन, आशीष पुर्वा फकीरे, जूनियर स्तर पर बालक वर्ग में भूपेंद्र खतरा, वीरेश कुमार हरियाणवी, नवीन कुमार ढरकन तथा बालिका वर्ग में राधिका गुलरिहा, सना बनो गुलरिहा, रिया अरियारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार व अन्य अतिथियों अमित पाल, ब्रजभान सिंह, संजीव पाल, अवनीश राजपूत, दीपक चौधरी, ब्लॉक पीटीआई सहार, शिव प्रताप सिंह, पंकज सिंह, एआरपी अरुण कुमार यादव, सुबोध कुमार, विनय कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज तिवारी, नोडल संकुल शिक्षक अखिलेश कुमार, इं. प्रधानाध्यापक अनिल कुमार बाथम ने सम्मानित किया।

प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए शिक्षक संतोष कुमार सिंघौलिया, देवांसू श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, गौरव सक्सेना, सुषमा पोरवाल, संध्या वर्मा, पंकज कुमार कठेरिया, साहब सिंह, आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed