फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wife molested, husband beaten to death with an ax when she protested

Auraiya News: पत्नी से छेड़छाड़, विरोध पर पति को कुल्हाड़ी से किया लहूलुहान

Tue, 03 Oct 2023 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Wife molested, husband beaten to death with an ax when she protested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। रुरुगंज चौकी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम सात बजे के करीब शौंचकि्रया के लिए खेत पर जा रही महिला को पांच युवकों ने गलत नियत से दबोच लिया। छेड़छाड़ करने पर पीड़िता चिल्लाई। आवाज सुनकर पहुंचे पति ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार करते हुए पति को घायल कर दिया। दंपती को बेरहमी से पीटा।
रुरुगंज चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे के करीब उसकी पत्नी खेत पर शौंचकि्रया के लिए जा रही थी। रास्ते में मौजूद पांच लोगों ने उसे दबोच लिया। छेड़छाड़ करते हुए झाड़ियों की ओर ले जाने लगे। इस पर पत्नी के शोर मचाने पर वह मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

आरोपियों की हरकत का विरोध करने पर उसे घेर लिया गया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। पत्नी को भी बेरहमी से पीटा। आवाज सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। अजीतमल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर घायल दंपती को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया है। बयान दर्ज किए जा रहे है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article