फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   While the government appreciated it, the opposition said that it is a budget that will make Delhi and Bihar happy.

Auraiya News: सत्ता ने सराहा तो विपक्ष ने कहा दिल्ली व बिहार को खुश करने वाला बजट

Sat, 01 Feb 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
While the government appreciated it, the opposition said that it is a budget that will make Delhi and Bihar happy.
औरैया। शनिवार को केंद्रीय सदन में पेश किए गए आम बजट को लेकर राजनीतिक दलों ने आंकलन के बाद प्रतिकि्रयाएं दीं। भाजपाइयों ने जहां बजट की सराहना की। कहा कि बजट में सभी वर्गों का रखा गया है ख्याल। तो विपक्षी दलों ने बजट को छलावा बताया। कहा गया कि बजट केवल आगामी दिनों में दिल्ली व बिहार में होने वाले चुनाव के मद्देनजर ढाला गया है। समूचे देश के लिए इसमें कुछ खास नहीं है। युवा, किसान, महिला, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों के लिए कुछ खास नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

--------------------
हर वर्ग को मिलेगी मजबूती, देश होगा मजबूत

केंद्रीय वित्तमंत्री ने बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा है। किसानों की आय बढ़ने को लेकर हर इंतजाम किए गए हैं। तो वहीं मध्यमवर्गीय लोगों को भी टैक्स में छूट का लाभ मिलेगा। यह बजट न केवल जनता को मजबूत बनाने का काम करेगा। बल्कि देश की आर्थिक मजबूती में भी सुधार लाने का काम करेगा। इस बजट से हर वर्ग को लाभ मिलने वाला है।- भुवन प्रकाश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

---------------------
आम जनमानस को बजट से हुई निराशा
पेश किए गए इस बजट से आम जनमानस को निराशा हुई है। यह बजट केवल दिल्ली व बिहार चुनाव को लेकर पेश किया गया है। किसानों को कोई स्थान नहीं दिया है। छोटे जिलों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बजट में किसी तरह की कोई पहल नहीं की गई है। देखा जाए यह बजट पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है।- सर्वेश बाबू गौतम, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
बजट हर वर्ग के लोगों के लिए निराशाजनक

प्रदेश व देश में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए ठोस पहल नहीं की है। यह बजट पूरी तरह इन दो वर्गों के हित में नहीं है। किसान की मजबूती को लेकर कोई विशेष योजना नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा को सिर्फ दिखावा किया गया है।- संघप्रिय गौतम, बसपा कोर्डिनेटर

----------------------
बेरोजगारी से निपटने के नहीं किए गए इंतजाम
बजट में जिनकी आय 12 लाख, 18 लाख, 25 लाख तक है, उनको छूट दी गई है। छूट भी उन्हें जो आसानी से टैक्स दे सकते हैं। यदि आपकी आय 12 लाख से कम है तो कोई राहत नहीं। अब ऐसे दौर में 12 लाख कौन कमा रहा है। जब बेरोजगारी- मंहगाई चरम पर है। बजट में आधारभूत जरूरत स्वास्थ्य को बजट का कुल 1.94 प्रतिशत मिला। इससे अंदाजा लगा लीजिए।- अंशू तिवारी, सदस्य राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed