फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When there was a stir, the CMO arrived with the health team

हड़कंप मचा तो स्वास्थ्य टीम लेकर पहुंचीं सीएमओ

Sun, 22 May 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
When there was a stir, the CMO arrived with the health team
बीमार बच्ची को देखतीं सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : AURAIYA
बेला(औरैया)। गर्मी में लोग डायरिया और उल्टी दस्त का शिकार हो रहे हैं। शनिवार को बेला के पुर्वा दूजे में डायरिया फैलने की जानकारी पर हड़कंप मच गया। सीएमओ तुरंत स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुंची।
विज्ञापन

एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत से हड़कंप मचा तो शनिवार दोपहर सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, बिधूना सीएचसी अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ वर्मा, डॉ. संकल्प दुबे, डॉ. रामगोविंद मिश्रा, घनश्याम गुप्ता, सीएचओ शिवांगी एवं आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचीं।
विज्ञापन

गांव में सर्वे के दौरान कई लोग बीमार पाए गए। टीम ने जिन बच्चों की मौत हुई उनके परिजनों के अलावा कई लोगों की कोविड जांच कराने के साथ ही अन्य जांचें भी करवाईं। इसके साथ ही उल्टी, दस्त, बुखार से ग्रसित लोगों को दवाइयां दीं। सीएमओ ने टीम को गांव में दवा छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बीमार लोगों में करीब 25 लोगों की मौके पर जांच कर दवाइयां दिलाई गई है। जो बीमार थे उन्हें बेला स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। साफ सफाई कराने के साथ गांव में टीम को कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों की मौत के कारण का सही पता लगाया जा रहा है।

गांव में जलभराव और मिली गंदगी
स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में गंदगी और जलभराव मिला। ग्रामीणों ने भी बीमारी की वजह गंदगी बताते हुए रोष जताया। इस पर सीएमओ ने मौके से ही डीपीआरओ संदीप कुमार वर्मा व अन्य अधिकारियों को गंदगी होने तथा सफाई न होने की जानकारी दी। सीएमओ ने गांव के हैंडपंप व कुएं के पानी की भी जांच कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने ग्रामीणों को कुएं का पानी पीने से मना किया है।

फोटो-21एयूआरपी-04- बीमार लोगों की कोविड जांच करती स्वास्थ्य टीम। संवाद

फोटो-21एयूआरपी-04- बीमार लोगों की कोविड जांच करती स्वास्थ्य टीम। संवाद- फोटो : AURAIYA

गांव में जलभराव व फैली गंदगी। संवाद

गांव में जलभराव व फैली गंदगी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed