{"_id":"69ebbe5778cea443c00b89a8","slug":"when-he-couldnt-find-money-for-alcohol-he-strangled-his-mother-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143662-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो मां का गला कसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शराब के लिए रुपये नहीं मिले तो मां का गला कसा
Sat, 25 Apr 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो-43-अस्पताल में भर्ती महिला। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो बेटे ने दुपट्टे से मां का गला कसकर जान से मारने की कोशिश की।
शोर सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी के चंगुल से महिला को छुड़ाया। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी ले जाया गया। परिजन ने बताया कि घर में बेटी की शादी है। वारदात थाना क्षेत्र के गांव कंधिया की है।
गांव कंधिया गांव निवासी गीता देवी (45) बृहस्पतिवार की रात घर पर थीं। रात करीब 11 बजे उनका बड़ा बेटा घर पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगा। मां ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो बेटा आपा खो बैठा। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद गुस्से में बेटे ने मां के गले में दुपट्टे का फंदा डाल दिया और उसे खींचने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद महिला को बेटे से मुक्त कराया।
परिजन की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजन घायल गीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। परिजन के अनुसार 26 अप्रैल को घर में बेटी की शादी है। शादी की तैयारियों के बीच इस वारदात ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घर में पहले से ही कुछ बातों को लेकर तनाव था लेकिन बेटे की इस करतूत ने खुशियों के माहौल को दहशत में बदल दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने गला कस दिया था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।