{"_id":"3716117514902f4f712bf779dd23ceaf","slug":"when-dawn-finally-ayana-muradganj-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब सुधरेगा अयाना-मुरादगंज मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब सुधरेगा अयाना-मुरादगंज मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा चौराहे से अयाना रोड तक खस्ता हाल मार्ग लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बरसात के दिनों में इस गड्ढ़ायुक्त मार्ग के कारण जलभराव की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
दोपहिया वाहन चालक व पैदल राहगीर अक्सर इन गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। क्षेत्र के जसवंतपुर, अयाना, कुंवरदेवपुर, मौतापुर, बीजलपुर, चौकी सिखझा, करिहा का पुर्वा, सिहौली, महारतपुर, प्रयागपुर समेत यमुनापट्टी के दर्जनों गांवों तक पहुंचने का यह प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन
अप्रैल 2012 में मुख्यमंत्री के आदेश पर इस मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए सर्वे कार्य भी पूरा करा दिया। इस बाबत जल निगम के जेई एससी वर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर सर्वे कार्य शुरू कराया गया था।
विज्ञापन
शीघ्र ही इस मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। कस्बे के राजेश चौबे, विनोद, योगेंद्र आदि ने प्रशासन से सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है।