{"_id":"9836daf445dd2eacd6ff2653c5fd12f7","slug":"welcome-urn-was-kalsh-yatra-from-place-to-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 25 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व रविवार को कलश यात्रा शहर की गलियों से निकाली गई। सिर पर कलश रख महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। दोपहर बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना पोरवाल धर्मशाला में की गई। इसी के साथ श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन
पोरवाल धर्मशाला में रविवार को धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। कार्यक्रम की शुरूआत से पूर्व कार्यक्रम स्थल से कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा लेकर निकली महिलाओं रश्मि, बेबी, बबिता, पूनम, सीमा, राखी, बिनी, भावना आदि सभी देवी भक्ति में सराबोर दिखे। कलश यात्रा होमगंज, सदर बाजार, बताशा मंडी, फूलमती मंदिर, संजय गेट, संकट मोचन मंदिर, लेडीज मार्केट से गुजरी।
विज्ञापन
मार्केट में पोरवाल समाज के अध्यक्ष विनीत गुप्ता ने कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को जलपान कराया। इसके बाद महिलाओं ने कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया।
पोरवाल समाज के मंत्री आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि भागवत कथा पंडित हरगोविंद बाजपेयी सुनाएंगे। यह कथा सुबह आठ से पूर्वाह्न 11 बजे तथा शाम को चार से सात बजे तक चलेगी। 31 मई को पूर्णाहुति व भंडारा होगा।
विज्ञापन