{"_id":"6a382e0388e8a4cb890f4eb2","slug":"we-have-resolved-to-stay-healthy-now-we-will-practice-yoga-365-days-a-year-auraiya-news-c-211-1-aur1006-146969-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रहेंगे निरोग, लिया संकल्प... अब 365 दिन करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रहेंगे निरोग, लिया संकल्प... अब 365 दिन करेंगे योग
Mon, 22 Jun 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो-33- ककोर मुख्यालय के इंडिया पायका मैदान में किया जाता सामूहिक योगाभ्यास। स्रोत:प्रशासन
औरैया। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिलेभर के 600 से ज्यादा स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया।
एक साथ हजारों की संख्या में सुबह छह बजे के करीब लोगों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर लोगों ने निरोग रहने के लिए साल के 365 दिन योग करने का संकल्प लिया। ककोर मुख्यालय से लेकर तहसील, नगर निकायों और ग्राम पंचायत सचिवालयों से लेकर परिषदीय स्कूलों में योगाभ्यास किया गया। ककोर मुख्यालय स्थित इंडिया पायका मैदान में गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, डीएम बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती ने शुभारंभ किया।
गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने निरोगी जीवन में योग के महत्व को समझाया। साथ ही लोगों को साल के 365 दिन योग करने का संकल्प दिलाया। योगाचार्य ने सभी को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य, एडीएम न्यायिक नीरज प्रसाद, एएसपी आलोक मिश्रा, योग प्रशिक्षक शशिराज सेठ समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शहर के शहीद पार्क में नोडल अधिकारी व सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन बी चंद्रकला, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता, सीडीओ राम कृपाल चौधरी के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर सदर एसडीएम अजय आनंद वर्मा, एसडीएम कमल कुमार सिंह समेत शहर के लोग मौजूद रहे। गौरैया तालाब किनारे भी योगाभ्यास हुआ।
विज्ञापन
केशमपुर में श्री रामसेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने सामूहिक योगाभ्यास किया। दिबियापुर कस्बा के एनटीपीसी में परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा के नेतृत्व में अपर महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, उप कमांडेंट सीआईएसएफ, अधिकारियों व कर्मियों ने योगाभ्यास किया। दिबियापुर नगर पंचायत की ओर से नारायणी मंडपम में योग कराया गया।
रोडवेज बस अड्डे पर डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन और भाजपा ने संयुक्त रूप से योग कराया। शंख ध्वनि से शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, एससी/एसटी आयोग की सदस्य नीरज गौतम मुख्य रूप से मौजूद रहे। अनंतराम टोल प्लाजा पर भी सामूहिक योगाभ्यास किया गया। अजीतमल में तहसील, कोतवाली, नगर पंचायत व स्कूलों में योगाभ्यास कराया गया।
बिधूना में श्री राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय, श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, रैपिड ग्लोबल पब्लिक स्कूल, ब्लॉक सभागार, नगर पंचायत बिधूना सहित कई संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।