फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Waterlogging on roads due to 10 mm of rain; mercury hits 34 degrees.

Auraiya News: 10 एमएम बारिश से सड़कों पर जलभराव, पारा हुआ 34 डिग्री

Thu, 09 Jul 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 09 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on roads due to 10 mm of rain; mercury hits 34 degrees.
फोटो-18- शहर के दिबियापुर रोड पर जलभराव के बीच से निकलते वाहन। संवाद
औरैया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को रुक-रुककर पूरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा। बादल छाए रहने की वजह से धूप भी नहीं निकली।
विज्ञापन

उधर खेतों में धान रोपाई के कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। हालांकि 10 एमएम (मिलीमीटर) सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आने से उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन में 10 एमएम बारिश हुई। वहीं बृहस्पतिवार शाम 7.4 एमएम बारिश होने के आसार भी जताए हैं।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार व बुधवार को अनुमान के अनुसार 16.02 मिमी बारिश हुई है। अब अगले 24 घंटों में करीब 7.4 मिमी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बारिश से सबसे अधिक राहत धान की रोपाई करने वाले किसानों को मिली है। खेतों में पर्याप्त पानी होने से रोपाई कार्य तेज हो गया है। उनका कहना है कि इस बार मानसून की नियमित बारिश खेती के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रही है।

-------
गलियों में भी हुआ जलभराव
औरैया। मानसूनी बारिश की दस्तक ने जहां एक ओर फसलों और गर्मी से राहत देने का काम किया। वहीं शहर की सड़कों पर जलभराव होने से परेशानी भी बढ़ी। गलियों में भी जलभराव की स्थिति बनी। नालियों से लेकर लेकर सड़क पर गंदा पानी भरा रहा। जिसके बीच से लोगों का आवागमन संक्रामक बीमारियों को दस्तक देने वाला रहा। उधर, छुट्टी के दौरान हुई बारिश में छात्र-छात्राएं भीगते हुए घर पहुंचे।

फोटो-18- शहर के दिबियापुर रोड पर जलभराव के बीच से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-18- शहर के दिबियापुर रोड पर जलभराव के बीच से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-18- शहर के दिबियापुर रोड पर जलभराव के बीच से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-18- शहर के दिबियापुर रोड पर जलभराव के बीच से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-18- शहर के दिबियापुर रोड पर जलभराव के बीच से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-18- शहर के दिबियापुर रोड पर जलभराव के बीच से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-18- शहर के दिबियापुर रोड पर जलभराव के बीच से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-18- शहर के दिबियापुर रोड पर जलभराव के बीच से निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed