{"_id":"6568c82e72677141a403aa78","slug":"waterlogging-in-the-streets-due-to-half-an-hour-of-rain-people-had-to-face-problems-auraiya-news-c-211-1-aur1002-5867-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आधा घंटे की बारिश में गलियों में जलभराव, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आधा घंटे की बारिश में गलियों में जलभराव, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
अजीतमल। नगर में आधा घंटे की बारिश में नालों की सफाई न होने से गलियों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गुरुवार की सुबह रिमझिम बारिश होने से अजीतमल में कई स्थानों पर जल भराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी यूनियन बैंक जाने वाले ग्राहकों को हुई। बीते कई वर्षों से यूनियन बैंक तक पहुंचाने के लिए ऊबड़-खाबड़ रास्ते के आसपास फैली गंदगी के कारण लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है।
गुरुवार को रिमझिम बारिश ने बैंक पहुंचने वाले दिव्यांग ग्राहकों सहित आम ग्राहकों को परेशानी में डाल दिया। बैंक तक पहुंचने के लिए लोगों को बैंक के बाहर फैली गंदगी और गंदे पानी में घुसकर जाना पड़ा। इस पर बैंक पहुंचने वाले ग्राहकों ने नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा बाबरपुर सब्जी मंडी से होकर पटेल नगर, नवीन नगर, अशोक नगर जाने वाले मार्गों पर जलभराव की स्थिति देखी गई।
विज्ञापन
सब्जी मंडी में होने वाले जल भराव को लेकर लोगों ने बताया फफूंद रोड का निर्माण प्रक्रिया रुक जाने से खुले हुए नाले में घरों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा भरने से जल भराव की समस्या हो रही है। संवाद