{"_id":"673e2b5a02ef31339c096293","slug":"water-will-be-sprinkled-by-machines-in-the-entire-city-auraiya-news-c-211-1-aur1005-119013-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पूरे शहर में मशीन से होगा पानी का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पूरे शहर में मशीन से होगा पानी का छिड़काव
विज्ञापन
औरैया। शहर की बिगड़ी वायु की गुणवत्ता को दुरुस्त करने के लिए पालिका अहम भूमिका निभाएगा। बुधवार को पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने अपने सुझाव रखे।
वहीं, निर्णय लिया गया कि लोगों को जागरूक करने के साथ ही एंटी डस्ट मशीन से पानी का छिड़काव के साथ ही अन्य प्रयास भी किए जाएंगे।
बुधवार को औरैया में वायु की गुणवत्ता सुबह के समय 147 एक्यूआई दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह गुणवत्ता संवेदनशील लोगों के लिए हानिकारक हो सकती है। वायु की गुणवत्ता बिगड़ने का मुख्य कारण खेतों में जलाई जा रही पराली के साथ सड़कों पर उड़ती धूल भी है।
बुधवार को नगर पालिका परिषद स्थित अध्यक्ष के कार्यालय में बोर्ड की बैठक में पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए पालिका के सभी सभासदों को अहम योगदान निभाना होगा। नगर पालिका परिषद में मौजूद दो एंटी डस्ट मशीनों से पूरे दिन पानी का छिड़काव कराया जाएगा। इससे हवा में पानी को ऊपर की ओर बौछार के रूप में फेंकने का काम करेगी।
विज्ञापन
साथ ही सड़क के किनारे लगे पेड़-पौधों पर भी फेंका जाएगा। इसके साथ ही सड़क के बीचोबीच स्थित डिवाइडर व सड़कों की साफ-सफाई पानी से प्रतिदिन बार-बार की जाएगी। उन्होंने सभी सभासदों से सहयोग की मांग करते हुए कहा कि वह निर्माणाधीन मकान मालिकों को जागरूक करें। पालिका ईओ राम आसरे कमल ने कहा कि सभी सभासद सुधार को लेकर अपने-अपने वार्ड में जागरूक करें।