फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water supply remained closed to remove leakage, increased problem

लीकेज दूर करने के लिए बंद रही पानी की आपूर्ति, बढ़ी समस्या

Sun, 30 Oct 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Water supply remained closed to remove leakage, increased problem
बिधूना। आंबेडकर प्रतिमा के पास लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत के दौरान हो रही पाइप लाइन लीकेज की समस्या तीन दिन बीतने के बाद भी सही नहीं हो सकी है। रविवार को पानी की आपूर्ति बंद कर मरम्मत का कार्य किया गया। इससे इलाके में पेयजल संकट गहरा गया।
विज्ञापन

नगर में स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास पिछले कई दिनों से लीकेज की वजह से पानी बर्बाद हो रहा था। इसको दूर करने के लिए कर्मचारी पिछले तीन दिन से जुटे हैं, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। शनिवार रात को जांच कराने के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया। इससे मरम्मत नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रविवार सुबह नगर में पानी की आपूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य शुरू करवाया गया। पानी न आने से लोगों को पीने से लेकर नहाने और खाना पकाने तक की परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंप आपरेटर मुकुल ने बताया कि लीकेज को दूर करने के लिए आपूर्ति बाधित की गई है। सोमवार सुबह आपूर्ति बाहल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed