फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water coolers in public places are dry

Auraiya News: सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलर सूखे

Sat, 25 Apr 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 25 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Water coolers in public places are dry
फोटो-12- राहगीर के टोंटी चलाने के बाद भी वाटरकूलर से नहीं निकलता पानी। संवाद - फोटो : विद्यालय में सचिन शुक्ला को मिठाई ​खिलाते प्रबंधक व अन्य।
औरैया। गर्मी में रोजाना पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है। ऐसे में रास्ते में किसी वाटर कूलर में पानी नहीं तो कोई खराबी के चलते बंद पड़ा है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को कई सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलरों का यही हाल देखने को मिला। खास तौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों के वाटर कूलरों की टोटी सूखी मिली। भीषण गर्मी के बीच लोग वाटर कूलरों को ठीक कराने की मांग करते मिले।

सीन-1
रोडवेज डिपो के पास नहीं मिला पानी
शहर के रोडवेज डिपो में रोजाना अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है। आसपास बाजार के अलावा यात्रियों की संख्या बहुतायत में पहुंचती है। शुक्रवार की दोपहर यहां रोड किनारे लगे वाटर कूलर में पानी नहीं था। ऐसे में लोग वाटर कूलर के पास टोटी से पानी पीने तो पहुंचे लेकिन पानी न निकलने पर निराश होकर वापस लौट गए। कुछ लोगों ने बताया कि इस वाटर कूलर में अक्सर पानी नहीं रहता है।
विज्ञापन

--------
सीन-2
मंदिर के पास लगा वाटर कूलर खराब
अछल्दा क्षेत्र के गांव पुर्वा मके में काली माता मंदिर पर रोजाना भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर लगाया गया है लेकिन यह खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से लेकर अन्य राहगीरों को गला तर करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शीतल पानी के इंतजाम के लिए बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खराब पड़े वाटर कूलरों को दुरुस्त कराया जा रहा है। जहां जो खराबी है, उसे दुरुस्त कराया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक वाटर कूलर का फीडबैक भी लिया जा रहा है।

- सतीश चंद्र पांडेय, डीडीओ
---
शहर में लगे सभी वाटर कूलर ठीक कराने के आदेश दिए गए हैं। जहां भी गड़बड़ी है उसे दुरुस्त कराया जाएगा। लोगों को गर्मी में पेयजल की आपूर्ति हो, यही लक्ष्य है।
- अनूप कुमार गुप्ता, चेयरमैन नगर पालिका परिषद।
--

फोटो-12- राहगीर के टोंटी चलाने के बाद भी वाटरकूलर से नहीं निकलता पानी। संवाद

फोटो-12- राहगीर के टोंटी चलाने के बाद भी वाटरकूलर से नहीं निकलता पानी। संवाद- फोटो : विद्यालय में सचिन शुक्ला को मिठाई खिलाते प्रबंधक व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed