फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Voting enthusiasm was seen among the youth as well as the elders.

Auraiya News: युवाओं के साथ बुजुर्गों में दिखा मतदान का उत्साह

Tue, 14 May 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Voting enthusiasm was seen among the youth as well as the elders.
औरैया। लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने के लिए मतदान का हिस्सा बनना जागरूक वोटरों की पहचान माना जाता है। इस बार के लोकसभा चुनाव में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाताओं में भी वोटिंग को लेकर खूब उत्साह दिखा।
विज्ञापन

पोलिंग बूथ पर परिजन के साथ पहुंचकर वृद्धजनों ने अपने मत का प्रयोग किया। वृद्धावस्था में उम्र के इस पड़ाव पर डगमगाते कदम व हाथों ने सटीकता के साथ मतदान किया। सहायल क्षेत्र की ग्राम पंचायत असू के मजरा गेहुंचना पुर्वा निवासी 105 वर्षीय सुंदरलाल अपने नाती रवि वर्मा के साथ अपने बूथ 358 पर पहुंचे। सुबह-सुबह हुई हल्की बारिश से सुहाने हुए मौसम में मतदान किया।
विज्ञापन

बाहर निकलते हुए सुंदरलाल ने कहा कि हमने अपना वोट डाल दिया है। इसके बाद नाती के साथ बाइक पर बैठकर वापस घर चले गए। वहीं शहर क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी 78 वर्षीय रामा देवी अपने बेटे शैलेश के साथ अग्रसेन जूनियर हाईस्कूल में अपने बूथ पर मतदान करने पहुंची। जहां से वापस लौटते समय मुस्कुराते हुए मतदान की खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed