फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vishwakarma was a celebration jubilee

धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Fri, 18 Sep 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Fri, 18 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma was a celebration jubilee
शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में लोगों ने हवन के बाद मशीनरी का पूजन किया। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


 
नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला व ईओ/कर अधीक्षक राधा तिवारी ने हवन पूजन किया। इस दौरान मशीन सहित उपकरणों का पूजन किया गया। आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन



इस मौके पर मनोज पुरवार, नागेश त्रिपाठी, आशीष कुमार, रामआसरे गुप्ता, इदरीश, कमला देवी, कमरूल निशा, हरीओम शर्मा, रामनरेश, नरेंद्र तोमर, ओमकार सिंह, हरीओम त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, बबलू बाजपेई, विवेक पोरवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
यमुना रोड पर स्थित नंबर एक विद्युत केंद्र पर विद्युत मशीनों का पूजन किया गया। इस मौके पर एसडीओ गजेंद्र सिंह व जेई एसके मौर्या ने हवन किया। इस मौके पर रामाधार, दिनेश, रामू दीक्षित, सुनील कुमार, पप्पू, चिंटू, मनोज, श्रीकिशन सहित सभी लाइनमैन मौजूद रहे।


रोडवेज परिसर में विश्वकर्मा जयंती पर बसों व टूल्स का पूजन किया गया। एआरएम हेमंत मिश्रा ने हवन पूजन संपन्न किया। इस मौके पर अशोक फोरमैन, लालमन, पातीराम, सतीश चंद्र दुबे, दीपक शर्मा, बाबू सिंह, राजेंद्र बाबू आदि मौजूद रहे।


इसके अलावा शहर में लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया। जिले में अजीतमल, बाबरपुर, मुरादगंज, बिधूना आदि जगहों पर भी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

 

भगवान विश्वकर्मा की जयंती गेल, एनटीपीसी समेत सरकारी गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण हुआ।

 
फफूंद रेलवे स्टेशन के पीडब्ल्यूआई स्टोर प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे ज्ञानसिंह, एनसीआरएमयू अध्यक्ष राजकुमार यादव की मौजूदगी में हुए आयोजन में प्रेमनारायण, श्रवण कुमार, पवन कुमार, वीरेंद्र बाबू, रामकिशन समेत अन्य कई कर्मचारी मौजूद रहे।


गेल पाता में काम कर रही विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। असेनी सब स्टेशन पर अवर अभियंता चंदन पंडित की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इधर, दिबियापुर के कई दुकानदारों ने अपने- अपने प्रतिष्ठानों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed