{"_id":"6876a0caf140b27085009614","slug":"virtual-evaluation-of-standards-of-arogya-mandir-auraiya-news-c-211-1-aur1007-128778-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आरोग्य मंदिर के मानकों का वर्चुअल मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आरोग्य मंदिर के मानकों का वर्चुअल मूल्यांकन
Wed, 16 Jul 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
अयाना। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत चयनित सीएचसी नकहा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिलक का बुधवार को केंद्रीय टीम ने वर्चुअल मूल्यांकन किया। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की और ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया।
केंद्रीय टीम के डॉ. प्रसेनजीत रॉय, डॉ. आरती कुलवाल ने बुधवार को मिलक पीएचसी का वर्चुअल मूल्यांकन किया। इसमें उन्होंने सर्वप्रथम आयुष्मान आरोग्य मंदिर के भवन, परिसर की साफ-सफाई व सुविधाओं की जांच की। इसके बाद उन्होंने सीएचसओ, एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन को लेकर पूछताछ की। सुविधाओं का फीडबैक लिया।
वहीं मेडिकल कॉलेज चिचौली के डॉ. जयप्रकाश, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. सुनील पाल ने स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। अयाना सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि आरोग्य मंदिर मिलक 7300 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराता है।
विज्ञापन
टीम ने यहां संचालित होने वाली मातृ-शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, हाइपरटेंशन, शुगर, कैंसर आदि की स्क्रीनिंग, परिवार नियोजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संपादित होने वाली सेवाओं आदि का 70 अंकों में मूल्यांकन किया। रिपोर्ट में 70 फीसदी से अधिक अंक आने पर आरोग्य मंदिर को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र दिया जाएगा। (संवाद)
क्या है एनक्यूएएस
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सुविधाओं को मान्यता देना तथा लोगों में सार्वजनिक अस्पतालों की विश्वसनीयता में सुधार लाना है। इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की समय-समय मानकों के आधार पर सत्यापन किया जाता है।