{"_id":"5fa832f68ebc3e9bd646f14a","slug":"villagers-wrote-the-report-at-gheri-kotwali-auraiya-news-knp593257050","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली तब लिखी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली तब लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन
फोटो 08एयूआरपी19- कोतवाली के बाहर जमा आक्रोशित लोगों की भीड़
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव माल्हेपुर में एक सप्ताह पूर्व जलने से विवाहिता की मौत हो गई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर मृतका के परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने मृतका के पति समेत तीन ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव मिर्जापुर निवासी विवाहिता मृतका लक्ष्मी के पीड़ित पिता कृष्ण कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह ने रविवार सुबह तीन ट्रैक्टरों में सवार ग्रामीणों के साथ सदर कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान भीड़ देख मौजूद कोतवाली इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही उन्हें रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब पुलिस ने आरोपी पति नंदलाल, सास विमला देवी व ससुर कमलेश बाबू के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
कृष्ण कुमार ने बताया कि बेटी के ससुरालीजन तीन लाख रुपये मांग रहे थे। वह मांग पूरी न कर सके तो पहली नवंबर की शाम लगभग पांच बजे पति व सास ने बेटी पर मिट्टी का तेल डाला और फिर ससुर ने आग लगा दी। इससे लक्ष्मी गंभीर रूप से झुलस गई। 6 नवंबर को उर्सला अस्पताल कानपुर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।