फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   villagers cut rura saifai marg

गांवों में भरा पानी निकालने के लिए रूरा- सैंफई मार्ग की सड़क काटी

Mon, 02 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
villagers cut rura saifai marg
काम करती जेसीबी मशीन एवं मौजूद ग्रामीण - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। खेतों और गांवों में पानी भरने से नाराज किसानों ने सोमवार को जेसीबी मंगाकर रूरा-सैफई मार्ग काटकर नहर में पानी निकालना शुरू कर दिया। सड़क काटे जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस से भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों की नोकझोंक भी हुई। उन्होंने कहा कि जलनिकासी होते ही सड़क को सही करा देंगे।
विज्ञापन

बारिश के कारण गोपियापुर, मदा का पुरवा, पुर्वा आशा, कन्हों, मन्हों, गहेसर, उटकपुरा, दखनाई, गड़रियनपुर्वा, केंजरी, पुर्वा भूपत, पुरवा सकटू, कमारा गांवों और खेतों में पानी भर गया है। 30 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सिंचाईं विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन देकर गांवों का पानी नहर में निकाले जाने की मांग की थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आशा का पुर्वा गांव के सामने नहर किनारे स्थित रूरा सैंफई मार्ग काट दिया। पुलिस ने रोका लेकिन किसान नहीं माने।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा महेंद्र यादव, अछल्दा ब्लाक प्रमुख शरद राना, जिला उपाध्यक्ष मजदूर मोर्चा सुरजीत यादव, जिला सचिव सुरेश राजपूत, ब्लाक अध्यक्ष आनंद राजपूत ने फोन पर अधिकारियों से बात कर घरों के डूबने व फसलें बर्बाद होने की जानकारी दी। आश्वासन दिया कि गांवों में जलस्तर कम होने पर सड़क ठीक करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव मन्हों के सामने भी सड़क काट दी। दो जगह सड़क कटने से गांवों में भरा पानी तेजी से नहर में निकलना शुरू हो गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। किसानों ने मांग की कि गांवों में जलभराव की समस्या से निजात के लिए साइफन बनवाया जाए। सिंचाईं विभाग के अफसर ने कहा कि जल्द ही पाइप डलवाकर सड़क ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed