{"_id":"661acc61831325110908ee29","slug":"villager-gets-burnt-after-getting-hit-by-high-tension-line-referred-auraiya-news-c-211-1-aur1005-110841-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ग्रामीण झुलसा, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ग्रामीण झुलसा, रेफर
Sat, 13 Apr 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के गांव धर्मपुर गंगदासपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ग्रामीण झुलस गया। उसे सैफई रेफर किया गया।
गांव धर्मपुर गंगदासपुर निवासी 17 वर्षीय नागेश के घर पर शुक्रवार को परिवार में बाबा की तेरहवीं भोज था। इसके चलते बल्ब लगाए गए थे। शनिवार की सुबह जब वह छत पर लगे बल्ब को हटा रहा था। तभी वह छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। ग्रामीणों ने नागेश को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया।
जहां डाक्टर ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रेफर किया। इधर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से हाईटेंशन लाइन हटाए जाने की मांग की गई। लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हो सकी है। इससे पहले गांव निवासी संजय भी लाइन की चपेट में आने से झुलस गया था। (संवाद)