{"_id":"627178398f51075fe8679d0a","slug":"villager-dies-after-being-hit-by-train-auraiya-news-knp6947500139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। मंगलवार शाम फफूंद पाता रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। शव की शिनाख्त पाता निवासी श्रमिक के रूप में हुई है। वह बेटी की शादी के प्रिंटिंग प्रेस में छप कार्ड लेने के लिए दिबियापुर आ रहा था।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम एक व्यक्ति केंजरी रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची दिबियापुर पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली।
कपड़ों में मिले श्रमिक कार्ड से उसकी पहचान राकेश कुमार (48) पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम पाता थाना फफूंद के रूप में हुई। आनन फानन घटना की सूचना गांव पाता में भेजी गई। हरचंदपुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक कालीचरन ने बताया कि मृतक की बेटी की शादी 20 मई को है। उसी के कार्ड लेने के लिए दिबियापुर जा रहा था। तभी हादसा हो गया। घटना लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।