फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vikas and Rinki ran fastest in 1500 meter race

Auraiya News: 1500 मीटर दौड़ में विकास और रिंकी सबसे तेज दौड़े

Fri, 29 Sep 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 29 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vikas and Rinki ran fastest in 1500 meter race
फोटो29एयूआरपी 25- सौ मीटर दौड़ में दमखम दिखाते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन

फोटो29एयूआरपी 26- लंबी कूद प्रतियोगिता में भाग लेता प्रतिभागी। संवाद
- माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के तिलक स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 25 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें आयोजित हुई 1500 मीटर दौड़ में विकास बाबू प्रथम स्थान पर रहे, वहीं बालिका वर्ग में रिंकी ने प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजकों ने बताया कि कुछ प्रतियोगिताओं के फाइनल शनिवार को आयोजित करवाए जाएंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, तिलक महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. रवि कुमार व तिलक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय दीक्षित ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा अब वह दौर नहीं रहा कि जब लोग कहते थे कि खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे गंवार। आज के दौर में खेलोगे- कूदोगे तो बनोगे नबाव की कहावत लागू है।
विज्ञापन

कहा कि जो भी कार्य करें उसे पूरे लगन के साथ करें। खेलने के दौरान भी एकाग्रचित होने की अति आवश्यकता रहती है। जब आप एकाग्र होकर खेलोगे तभी आप जीत हासिल कर सकते हैं। वर्तमान समय में सरकार खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य देने के लिए खेल कोटे से नौकरियां भी दे रही है। पहले दिन की प्रतियोगिता में आयोजित हुई 1500 मीटर दौड़ में विकास बाबू ने प्रथम, प्रांशु शर्मा ने द्वितीय व नवनीत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में रिंकी ने प्रथम, पप्पी द्वितीय व प्रतिमा तृतीय स्थान पर रहीं। 600 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान दीपांशु ने हासिल किया। वहीं विशाल द्वितीय व सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वंदना प्रथम, उपासना द्वितीय व प्राची तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

कार्यक्रम आयोजक तिलक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय दीक्षित ने बताया कि दौड़ को छोड़कर अन्य प्रतियोगिताओं के फाइनल शनिवार को आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर एडीएम एमपी सिंह विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा संघ के सचिव होशियार सिंह राजपूत व प्रतिभाग कर रहे सभी विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed