फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vighna Haran Mangal Karan Jai Jai Girjalal

Auraiya News: विघ्न हरण मंगल करण जय जय गिरजालाल

Tue, 19 Sep 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vighna Haran Mangal Karan Jai Jai Girjalal
औरैया। जिले में मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर्व के साथ ही गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों, अपने घरों एवं आकर्षक पंडालों में भगवान गजानन की मनोहारी मूर्तियां प्रतिष्ठापित कीं और पूजा कर आरती की गई।
विज्ञापन




गणेश उत्सव को लेकर सुबह से ही भक्तों में विशेष उत्साह रहा। घरों व मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। जिले भर में कई जगह सजे पूजा पंडालों में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो गए। प्रतिमा स्थापना से पहले स्वागत शोभायात्राएं भी निकाली गईं।
विज्ञापन




कस्बा अयाना में श्रीगणेश सेवा समिति की ओर से मंगलवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर कौशल्या वाटिका गेस्टहाउस के भव्य गणेश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा कस्बे से होती हुई त्रिपाठी मार्केट पहुंची। जहां आचार्य विष्णु मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश प्रतिमा को पंडाल में स्थापित करवाया। इस दौरान आयोजक रामजी त्रिपाठी, मोनू सविता, श्यामजी दुबे, अजय कुशवाहा, लायक सिंह, सीपू सेंगर, राघव मिश्रा, सिल्लू सविता, दीपक, गौरव, टिंकू, अंशुमान दुबे आदि कमेटी के सदस्यों ने पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed