फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   video of policeman with woman goes viral

Auraiya News: सिपाही का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल

Wed, 19 Apr 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
video of policeman with woman goes viral
दिबियापुर। थाना दिबियापुर में तैनात पुलिस कांस्टेबल का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सिपाही प्रमोद को निलंबित कर दिया है। सर्विलांस की मदद से अपलोड वीडियो को डिलीट कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के सोशल मीडिया अकाउंट से मंगलवार की सुबह एक वीडियो अपलोड हुआ। इसमें दिबियापुर थाने के सिपाही प्रमोद के साथ महिला का अश्लील वीडियो था। महिला के फेसबुक अकाउंट पर ही एक पोस्ट भी की गई जिसमें लिखा कि सिपाही के कारण वह आत्महत्या करने जा रही है। महिला के साथ सिपाही का एक अन्य वीडियो भी डाला गया। सीओ प्रदीप कुमार ने दिबियापुर थाने पहुंचकर महिला व सिपाही प्रमोद से पूछताछ की। सीओ ने मामले की जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी। एसपी चारु निगम ने बताया कि मामले की जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। महिला ने बताया है कि उसकी शादी 2021 में हुई थी। 20 फरवरी 2023 को पीड़िता का अपने पति से तलाक हो गया। महिला का पति अपराधी किस्म का है। 17 अप्रैल को पति ने महिला के साथ मारपीट की। मोबाइल छीनकर महिला के आपत्तिजनक वीडियो उसकी ही फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिए। महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed