{"_id":"6afb51e6302f0834f903094d","slug":"the-body-of-a-young-man-missing-for-three-days-was-found-caught-in-bushes-along-the-canal-bank-auraiya-news-c-211-1-aur1009-154977-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन दिन से लापता युवक का शव नहर किनारे झाड़ियों में फंसा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन दिन से लापता युवक का शव नहर किनारे झाड़ियों में फंसा मिला
विज्ञापन
फोटो-28- अंकित। फाइल फोटो
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र में नहर रोड किनारे झाड़ियों में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान तीन दिन से लापता अंकित यादव निवासी नेविलगंज, बहारपुरा रोड, कस्बा अछल्दा के रूप में हुई है। युवक के चेहरे पर चोट, कान व सिर से खून और गले पर फंदे के निशान मिले हैं।
अंकित यादव 13 नवंबर को साढ़े तीन बजे घर से निकला था। शाम चार बजे उसकी मां उर्मिला देवी से फोन पर बात हुई थी। उसने मां को तुरुकपुर गांव के पास खेत में फसल देखने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर नहर पटरी के पास शव मिलने की खबर वायरल हुई। यह खबर देखकर परिजन थाने पहुंचे और फोटो से शव की शिनाख्त की। नहर रोड किनारे पुराने अछल्दा निवासी अनुज तिवारी का खेत है। सोमवार सुबह उनका बटाईदार उपेंद्र कुमार उर्फ छोटू खेत में पानी लगाने पहुंचा तो उसने झाड़ियों में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस फॉरेंसिक टीम व एसओजी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिवार ने तहरीर में किसी पर आरोप नहीं लगाया है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए जल्द कार्रवाई की जाएगी।