फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Verification of 50 teachers pending for two years

Auraiya News: दो साल से लटका 50 शिक्षकों का सत्यापन

Tue, 12 Mar 2024 10:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
Verification of 50 teachers pending for two years
- औरैया। उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ष 2018 (69000 शिक्षक भर्ती) को दो साल बीत जाने के बाद भी जिले में तैनाती पाने वाले शिक्षकों में 50 शिक्षकों का वेरिफिकेशन अब तक नहीं हो सका है। अन्य प्रांतों के होने के चलते उनके दस्तावेजों की सत्यता की जानकारी को बीएसए कार्यालय की ओर से तीन से चार बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है। बावजूद इसके मामला ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ष 2018 में 69000 शिक्षकों की भर्ती हुई थी। जिसकी फाइनल चयन सूची 21 जून 2020 को जारी हुई थी। मामले में नियुक्ति प्रक्रिया को वर्ष 2022 में पूरा कर लिया गया। जिसमें अभी तक औरैया जनपद में 50 शिक्षकों का वेरिफिकेशन होना बाकी है। ये सभी शिक्षक दूसरे प्रांतों बताए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि कार्यालय में सत्यापन के लिए बकाया 50 शिक्षकों के लिए उनके संबंधित प्रांत को दो साल पहले सत्यापन के लिए पत्राचार किया जा चुका था। तब से लेकर तीन से चार बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है। जिसमें 10 शिक्षकों के अभी हाल ही में जवाब आए हैं। जिनमें उनके मूल कागजात की मांग हुई है। डाक से भेजने पर मूल दस्तावेज कहीं खो न जाएं। बोर्ड परीक्षा की वजह से अभी किसी को भेजा नहीं जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed