फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ventilator locked for three years

Auraiya News: वेंटीलेटर तीन साल से ताले में बंद

Sat, 19 Apr 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 19 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ventilator locked for three years
औरैया। चिचौली में मेडिकल कॉलेज के 100 शैया अस्पताल में कोरोना काल में आईं 21 वेंटीलेटर मशीनें स्टोर रूम में बंद हैं। इन्हें मरीजों को जिंदगी देने के काम में लाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में तीन साल से स्टोर रूम में ताले में बंद वेंटीलेंटर धूल फांक रहे हैं, हालांकि इनके निष्क्रिय होने के पीछे जिम्मेदार प्रशिक्षित स्टाफ की कमी बता रहे हैं। कोविड महामारी ने लोगों को खूब झकझोरा था। गंभीर मरीजों से अस्पताल भरे पड़े थे।
विज्ञापन

जरूरत के लिहाज से सरकार ने 21 वेंटीलेटर चिचौली 100 बेड अस्पताल को भेजे थे। एक वेंटीलेटर की कीमत दो लाख से ज्यादा है। महामारी के दौर में ये वेंटीलेटर काफी हद तक काम आए, लेकिन उसके बाद इन्हें ताले में रख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तर्क यह रहा कि इन वेंटीलेटर को संचालित करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सीय स्टाफ का अभाव है। इस तर्क के साथ ही तीन साल बीत गए हैं। वेंटीलेटर की सुविधा बंद पड़ी हुई है। पत्राचार के जरिए शासन स्तर से इन वेंटीलेटर को संचालित करने वाले स्टाफ की मांग कर रही हैं।

इस मांग को शासन स्तर से पूरा नहीं किया जा सका है। अब स्वास्थ्य अमला भी चुपचाप बैठ गया है। हालांकि कुंभ माह के मेले में कुछ वेंटीलेटरों को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed